Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आगरा: ओलावृष्टि से तबाहीरू फतेहपुर सीकरी के प्रभावित गांवों का विधायक चैधरी बाबूलाल ने किया निरीक्षण, मुआवजे के निर्देश


आगरा। फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में हाल ही में हुई बेमौसम वर्षा, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि ने किसानों की फसलों और ग्रामीणों के मकानों को भारी नुकसान पहुंचाया है। स्थिति का जायजा लेने के लिए क्षेत्रीय भाजपा विधायक चैधरी बाबूलाल ने अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्रीमती शुभांगी शुक्ला, उप जिलाधिकारी किरावली सुश्री दिव्या सिंह एवं तहसील प्रशासन की टीम के साथ प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मई बुजुर्ग, हंसपुरा, दुल्हारा, गुजरपुरा, नगला धीरू, मंगोली खुर्द, मंगोली कला, नगला दधिराम, औलेंडा, द्योनारी, सिकरौदा, दूरा सहित राजस्थान सीमा से लगे कई गांवों का दौरा किया गया। इन क्षेत्रों में ओलावृष्टि और तेज आंधी के कारण किसानों की गेहूं, मूंग, ज्वार और अन्य फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। कई स्थानों पर मकान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं और कुछ ग्रामीण घायल हुए हैं।

विधायक चैधरी बाबूलाल ने प्रभावित किसानों और ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने प्रशासन को निर्देशित किया कि जिन किसानों की फसलें पूरी तरह नष्ट हुई हैं, उनका शीघ्र सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाया जाए। साथ ही जिन लोगों के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, उनके पुनर्निर्माण के लिए भी पूर्ण आकलन कराकर सहायता प्रदान की जाए।इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्रीमती शुभांगी शुक्ला, उप जिलाधिकारी किरावली सुश्री दिव्या सिंह, तहसील प्रशासन की टीम, थाना फतेहपुर सीकरी के प्रभारी निरीक्षक सहित वरिष्ठ नेता डॉ. रामेश्वर सिंह, समाजसेवी सुनील पाराशर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य होशियार सिंह, रंजीत भगत, चंद्र प्रकाश शर्मा, श्याम बिहारी पाराशर, नीतू खान, पवन ठाकुर एवं पोखन बीडीसी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |