आगरा। वाटर वर्क्स, बल्केश्वर स्थित अतिथिवन समिति के द्विवार्षिक चुनाव में वर्ष 2026-28 के लिए राज्यसभा सांसद नवीन जैन को लगातार 17वीं बार सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।
चुनाव अधिकारी सीए दीपेंद्र मोहन अग्रवाल के नेतृत्व में हुए चुनाव में विनोद अग्रवाल महामंत्री व संजय गुप्ता अर्थमंत्री निर्वाचित हुए। साथ ही कार्यकारिणी व पदेन सदस्यों का भी चयन किया गया।
नवीन जैन ने कहा कि समिति के माध्यम से समाज सेवा व गौ सेवा के कार्य निरंतर जारी रहेंगे। उन्होंने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
समिति की आय से लगभग 120 वर्ष पुरानी गौशाला का संचालन किया जाता है, जहां गौ संरक्षण, देखभाल व जरूरतमंद बच्चों को दूध उपलब्ध कराने जैसे कार्य किए जाते हैं।
