उत्तराखड । जनपद बागेश्वर में एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह सुचारू बनी हुई है तथा वर्तमान में किसी भी क्षेत्र में गैस की कोई कमी नहीं है। सरकार के निर्देशों के क्रम में उपभोक्ताओं को समयबद्ध एवं नियमित गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने के प्रयास लगातार जारी हैं। जिला पूर्ति अधिकारी जी.बी. पांडे ने बताया कि जनपद की विभिन्न गैस एजेंसियों के माध्यम से कुल 999 गैस सिलेंडरों की आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। इण्डेन गैस सर्विस, बागेश्वर द्वारा आरे, बालीघाट, जाख एवं हड़वाड़ क्षेत्रों में 148 सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं, जबकि इण्डेन गैस सर्विस, गरुड़ द्वारा बिनखोली, पासतोली, अयारतोली, सब्जीसेरा सहित अन्य क्षेत्रों में 430 सिलेंडरों का वितरण किया जा रहा है।
इसी क्रम में इण्डेन गैस सर्विस, कपकोट द्वारा 216, इण्डेन गैस सर्विस, कांडा द्वारा 100, शिखर भारत गैस सर्विस, शामा द्वारा 60 तथा सुभम गैस एजेंसी, गरुड़ द्वारा 45 सिलेंडरों का वितरण किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विभाग द्वारा सतत निगरानी रखी जा रही है तथा समयबद्ध वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है।
.jpg)