Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

यूपी को एक्सप्रेस-वे का यह वरदान मां गंगा का आशीर्वाद-पीएम मोदी


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी विश्वनाथ मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा करने के बाद हरदोई पहुंचे जहां उन्होंने गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह एक्सप्रेस-वे यूपी की लाइफलाइन साबित होगा। इस दौरान उन्होंने बंगाल में हो रही वोटिंग का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बंगाल में भारी संख्या में मतदान हो रहा है। पिछले 6 से 7 दशकों में ऐसा देखने को नहीं मिला।

इससे पहले वाराणसी में प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए श्रद्धालु और समर्थक ''हर हर महादेव'' और ''जय श्री राम'' के जयकारे लगाते नजर आए। प्रधानमंत्री ने भी हाथ जोड़कर और हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया।

वाराणसी में जगह-जगह बनाए गए स्वागत द्वार से गुजरते हुए पीएम मोदी काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे यहां से पूजा करने के बाद पीएम मोदी गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के लिए हरदोई जाएंगे। पीएम मोदी जब मंदिर परिसर में दाखिल हुए तब पूरे मंदिर में वेदमंत्र गूंज रहे थे। इस दौरान कई पुजारी लाइन में खड़े होकर डमरू वादन कर रहे थे। पीएम मोदी ने स्वागत करने वाले पुजारियों के प्रति आभार जताया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |