Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

रुद्रपुर: विधायक शिव अरोरा एक बार फिर पहुँचे दुआ एजेंसी लगातार मिल रही शिकायत पर चढ़ा पारा, एजेंसी का लाइसेंस रद्द कर मुकदमे के दिए निर्देश


रुद्रपुर। उपभोक्ता की गैस उसके घर तक पहुँचे इसको लेकर विधायक शिव अरोरा लगातार सक्रिय है वही विगत दिनों दुआ गैस एजेंसी पर लगातार फर्जी तरिके से उपभोक्ता की गैस बुक कर कालाबाजारी का मामला सामने आया जिसमे विधायक शिव अरोरा के साथ भी ऐसी हीं घटना सामने आई थी।

वही आज कलेक्ट्रेट मे जिला अधिकारी की अध्यक्षता मे सभी गैस एजेंसी स्वामी की बैठक आहूर्त की गई जिसमे दुआ एजेंसी के प्रतिनिधि को फोन करने के बाद भी बैठक मे नहीं शामिल हुए।

वही आज अचानक विधायक शिव अरोरा एडीएम पंकज उपाध्याय, जिला पूर्ति अधिकारी विनोद कुमार के साथ दुआ गैस एजेंसी पर पहुँचे जहाँ उनको ताला लटका नजर आया जिस पर विधायक शिव अरोरा का पारा चढ़ गया विधायक बोले जहाँ केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकार गैस आपूर्ति को शत प्रतिशत उपभोक्ताओं तक सुनिश्चित करने के लिए बड़े कदम उठा रही है।

वही दुआ एजेंसी के बाहर लोग भटक रहें है और इनका कार्यालय बंद नजर आ रहा है। यह बहुत गैर जिम्मेदारना वाक्य सामने आया।जैसे ही दुआ एजेंसी स्वामी को उसकी जानकारी मिली उनका स्टाफ आनन फानन में ऑफिस आया।जहां विधायक शिव अरोड़ा ने उनके कार्यालय में उन्हें जमकर लताड़ा, एडीएम भी उनकी कार्यशाली पर काफी नाराज नजर आये।विधायक बोले दुआ एजेंसी के खिलाफ लगातार अनियमिता कालाबाजारी की शिकायत सामने आ रहा है।उन्होंने कहा मेरे विगत दिनों गेस एजेंसी पर सख्त हिदायत देने के बाद कार्यशैली मे कोई परिवर्तन नजर नहीं आया है।

विधायक शिव अरोरा बोले दुआ एजेंसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होना चाहिए एजेंसी का लाइसेंस रद्द किया जाने के निर्देश दिये। विधायक शिव अरोड़ा के होते किसी प्रकार की कालाबाजारी नहीं करने दी जाएगी वहीं उपभोक्ताओं का शत प्रतिशत गैस उनके चूल्हे तक पहुंचे या विधायक शिव अरोड़ा का संकल्प है।

वही जिला प्रशासन भी सख्त कार्यवाही की तैयारी कर रहा है जिसमे गैस एजेंसी को नोटिस जारी करने की कार्रवाई कर दी गई। इस दौरान जिला पूर्ति अधिकारी विनोद कुमार एडीएम पंकज उपाध्याय मौजूद रहें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |