Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

सुलतानपुरः आबादी की जमीन व रास्ते पर कब्जे का आरोप, जिलाधिकारी से रोक की मांग


लंभुआ/सुलतानपुर।नगर पंचायत लम्भुआ के वार्ड नंबर 10 से आबादी की भूमि और सार्वजनिक रास्ते पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। इस संबंध में स्थानीय निवासी हंसराज बरनवाल ने जिलाधिकारी सुलतानपुर को प्रार्थना पत्र देकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

शिकायतकर्ता के अनुसार, उनका मकान लम्भुआ बाजार में स्थित है और आबादी की भूमि पर बने रास्ते से ही वह और अन्य लोग मुख्य सड़क तक आवागमन करते हैं। आरोप है कि नगर पंचायत के ठेकेदारों द्वारा अधिशासी अधिकारी के निर्देश पर उक्त रास्ते और आबादी की जमीन पर जबरन कब्जा कर दुकान निर्माण का प्रयास किया जा रहा है।

बताया गया कि इस मामले में पहले से ही न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है, जिसमें न्यायालय द्वारा नोटिस जारी करते हुए मौके पर जांच (कमीशन) कराने का आदेश दिया जा चुका है। इसके बावजूद नगर पंचायत प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में निर्माण कार्य कराने की कोशिश की जा रही है।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि अधिकारियों की मिलीभगत से जबरन गड्ढा खोदकर निर्माण शुरू कराने का प्रयास हो रहा है, जिससे विवाद और बढ़ सकता है।

प्रार्थी हंसराज बरनवाल ने जिलाधिकारी से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा न्यायालय के आदेश का पालन सुनिश्चित करते हुए विवादित भूमि पर किसी भी प्रकार का निर्माण तत्काल रोका जाए। वही विनय बरनवाल ने बताया कि न्यायालय में मुकदमा बेचारा दिन है न्यायालय के आदेश पर बुधवार को विवादित आरजी की कमिश्नर द्वारा कमीशन किया गया है।। जबकि ईओ नगर पंचायत लंभुआ अमित सिंह के अनुसार उन्हें दीवानी न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन होने की जानकारी नहीं है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |