तिलोई: मोटरसाइकिल चोर गैंग का भंडाफोड़! चार गिरफ्तार, पांच मोटरसाइकिलें बरामद
April 30, 2026
तिलोई/अमेठी। जिले की मोहनगंज कोतवाली पुलिस ने श्ऑपरेशन चक्रव्यूहश् के तहत बड़ी कार्रवाई की है। देखभाल क्षेत्र और संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन की चेकिंग के दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरों के एक गैंग का भंडाफोड़ करते हुए 5 चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ 4 आरोपितों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपितों की पहचान नावेद (32 वर्ष) पुत्र मैनुद्दीन निवासी तिलोई, बबलू (24 वर्ष) पुत्र नकछेद, वीरेंद्र (23 वर्ष) पुत्र मोतीलाल निवासी चेतरा बुजुर्ग, और छेद्दू उर्फ दन्दू (30 वर्ष) पुत्र कन्हैया लाल निवासी पूरे विश्राम मजरे पाकरगांव के रूप में हुई है। ये सभी कोतवाली मोहनगंज,अमेठी के निवासी हैं।पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से कुल 5 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे सभी एक-दूसरे को जानते हैं और मिलकर मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।बरामद मोटरसाइकिलों में अपाचे (यूपी 32 एमजेड 8974) जनपद लखनऊ से चोरी की गई थी। अपाचे (यूपी 36 के 5495) को 29 अप्रैल को मोहनगंज कोतवाली क्षेत्र के चेतरा बुजुर्ग में आई एक बारात से चुराया गया था। हीरो मोटरसाइकिल (यूपी 36 एन 5281) 29 अप्रैल को मोहनगंज के पूरे विश्राम मजरे पाकरगाँव से, एक बिना नंबर प्लेट की हीरो सुपर स्प्लेंडर रास्ते से, और हीरो स्प्लेंडर प्रो (यूपी 33 एई 5792) मोहनगंज के तिलोई स्थित कब्रिस्तान के पास से चोरी की गई थी।बरामदगी के आधार पर उपरोक्त अभियोगों में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस ने आरोपितों को संबंधित धाराओं में निरूद्ध कर जेल भेज दिया है। मोटरसाइकिल चोरी के इस गैंग का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक सर्वणन टी द्वारा 15,000 रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।
