Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: चेयरमैन प्रतिनिधि सत्यम पांडे को बदनाम करने की साजिश


लखनऊ । प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर ठगी करने वालों से सावधान!मोहनलालगंज नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि अजय पाण्डेय सत्यम ने क्षेत्रवासियों को सतर्क करते हुए बड़ा बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व उनके नाम और पद का दुरुपयोग कर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाने के नाम पर गरीबों से अवैध वसूली कर रहे हैं.......

अजय पाण्डेय सत्यम ने साफ किया कि इस तरह की किसी भी गतिविधि से उनका कोई संबंध नहीं है। उनके नाम पर पैसे मांगने वाले लोग पूरी तरह फर्जी हैं और धोखाधड़ी में शामिल हैं। 

उन्होंने जनता से अपील की है कि किसी के बहकावे में न आएं, किसी को पैसा न दें और ऐसी किसी भी मांग की तुरंत सूचना प्रशासन व पुलिस को दें।साथ ही प्रशासन से मामले की गहन जांच कर दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |