Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आगरा: सीएम योगी के संभावित आगमन को लेकर तैयारियां तेज, डीएम ने की समीक्षा बैठक


आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 7 अप्रैल को संभावित आगमन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय स्थित सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

अधिकारियों को बताया गया कि मुख्यमंत्री द्वारा आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) की ओर से ग्राम रायपुर व रहनकलां में विकसित की जा रही ग्रेटर आगरा योजना के अंतर्गत करीब 449.65 हेक्टेयर भूमि पर लगभग 5142 करोड़ रुपये की लागत से 10 टाउनशिप के शिलान्यास व भूमि पूजन का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

इसके साथ ही विभिन्न विभागों की योजनाओं और परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा, तथा मुख्यमंत्री जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

जिलाधिकारी ने कार्यक्रम स्थल रायपुर-रहनकलां व इनर रिंग रोड पर साफ-सफाई, जल छिड़काव, मंच व्यवस्था और मीडिया दीर्घा सहित सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने विभिन्न कार्यों के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर जिम्मेदारी तय करने को कहा।इसके अलावा मुख्यमंत्री युवा योजना सहित अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को मुख्यमंत्री के करकमलों से प्रमाणपत्र वितरित कराने तथा शिलान्यास-लोकार्पण से जुड़े शिलापट्टों की तैयारी समय से पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती प्रतिभा सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमती शुभांगी शुक्ला, अपर जिलाधिकारी प्रशासन  आजाद भगत सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रोटोकॉल  प्रशांत तिवारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |