Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः पुलिस अधीक्षक अमेठी के नेतृत्व में रिक्रूट आरक्षियों की दीक्षान्त परेड समारोह का किया गया भव्य पूर्वाभ्यास


अमेठी। नवीन पुलिस लाइन गौरीगंज के परेड ग्राउंड में आगामी दीक्षांत परेड समारोह के उपलक्ष्य में पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के नेतृत्व में भव्य पूर्वाभ्यास (रिहर्सल) आयोजित किया गया । प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 07 टोलियों में 194 रिक्रूट आरक्षियों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ अपनी तैयारियों का प्रदर्शन किया । सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा परेड की सलामी ग्रहण करते हुये परेड का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के उपरान्त पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा रिक्रूट आरक्षियों को संबोधित करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया गया । मार्च पास्ट में रिक्रूट्स ने बैंड की धुन पर कदम से कदम मिलाकर शानदार तालमेल का प्रदर्शन किया गया तत्पश्चात प्रथम कमाण्ड, द्वितीय कमाण्ड व तृतीय कमाण्ड की अगुवाई में कुल 07 टोलियों द्वारा मार्च पास्ट कर राष्ट्र ध्वज को सलामी दी गई, तदोपरान्त पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा रिक्रूट आरक्षियों को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई । समारोह को त्रुटिहीन बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक महोदय ने संबंधित अधिकारियों को परेड ग्राउंड की व्यवस्था, अतिथियों के बैठने की व्यवस्था और सुरक्षा मानकों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ताकि मुख्य आयोजन भव्य और गरिमामयी हो सके । अन्तरू परीक्षा व वाह्य परीक्षा मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया ।  इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी गौरीगंज श्री अखिलेश वर्मा, क्षेत्राधिकारी अमेठी श्री मनोज कुमार मिश्रा क्षेत्राधिकारी लाइन्स श्री श्वेताभ भास्कर, प्रतिसार निरीक्षक अमेठी, आरटीसी प्रभारी व अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |