अमेठीः ईनामिया अभियुक्त गिरफ्तार
April 20, 2026
अमेठी। जनपद की थाना संग्रामपुर पुलिस ने वांछित चल रहे 20 हजार रुपये का ईनामिया अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद में संदिग्धों की चेकिंग व अपराध एवं अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत थाना संग्रामपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 182/25 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी में वांछित व 20 हजार रुपये का ईनामिया अभियुक्त ललित पुत्र पुत्तीलाल निवासी चकधरपुर थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी को गिरफ्तार किया गया है । थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि अभियुक्त घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा 20 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था ।
