आलमबाग। आशियाना थाना क्षेत्र में बीते पांच दिन पूर्व ढाबा संचालक ने मित्रो भाई संग खाना खाने गए युवक द्वारा खाने में मच्छर पडे होने का विरोध करने पर साथियों संग मिलकर तवा चाकू लोहे का राड पाइप ईंट से जानलेवा हमला कर फरार हो गया। आशियाना थाना इलाके स्थित सेक्टर एच निवासी सूर्य मणि शुक्ला पुत्र शिव कुमार शुक्ला ने बताया वह बीते 16 अप्रैल की रात वह अपने मित्रोंअनुराग मणि त्रिपाठी, सूर्य करण शुक्ला, अंकित शुक्ला और मनोज जोशी के साथ थाना क्षेत्र स्थित पाल चिकन कॉर्नर, पकरी पुल आशियाना पर खाना खाने गए थे।
आरोप है कि खाने में मक्खी-मच्छर पड़े होने पर उन्होंने ढाबा मालिक से इसकी शिकायत कर खाना बदलने को कहा। इस पर ढाबा संचालक भड़क गया और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए खाना बदलने से इनकार कर दिया। आरोप है कि जब उसने खाने में मक्खी-मच्छर पड़े होने का विरोध करते हुए भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के नियमों के तहत शिकायत करने की बात कही, तो ढाबा संचालक ने अपने 10-12 साथियों को बुला सभी पर तवा, चाकू, लोहे की रॉड, पाइप, ईंट करछुल जैसे हथियारों से हमला कर फरार हो गया। वहीं पीड़ित का कहना था उक्त हमले में वह और उनके साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी के सिर फट गए और अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण वे बेहोशी की हालत में पहुंच गए। कन्ट्रोल नम्बर की सूचना पर पहुंची स्थानीय आशियाना पुलिस ने सभी को घायलावस्था में इलाज के लिए नजदीकी लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया। वहीं पीड़ित का कहना था उसके सिर में लगभग 12 और कान में 4 टांके लगे हैं, तथा उसके मित्र अनुराग मणि त्रिपाठी के सिर में भी लगभग 6 टांके लगे हैं। जिसके चलते उसने उपचार कराने के बाद स्थानीय आशियाना थाने में ढाबा संचालक सहित उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ लिखित शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीड़ित की शिकायत पर मंगलवार को मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
.jpg)