Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

जायस: महीनो से हाई मास्क लाईट खराब


जायस/अमेठी। जायस नगर पालिका के वार्ड संख्या 12 मौल्वी कला में लगभग 15 लाख रुपये की लागत से स्थापित हाई मास्क लाइट शोपीस बनकर रह गई है और कई महीनों से बंद पड़ी है। लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद लाइट का संचालन न होना गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि इतनी बड़ी लागत से निर्माण होने के बाद भी इस तरह की स्थिति होना सीधे तौर पर जिम्मेदारों की उदासीनता को उजागर करता है।रात में अंधेरा रहने से क्षेत्र में हादसों की आशंका लगातार बनी रहती है, जिससे लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। मामले को लेकर लोगों में आक्रोश है और जायस नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |