अमेठीः 42 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान! शहीदों के सम्मान में एमडब्ल्यूओ ने लगाया रक्तदान शिविर
April 04, 2026
अमेठी। जनपद के ब्लॉक भादर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएससी में सामाजिक संगठन महापदमनंद वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन (एमडब्ल्यूओ) ने शहीदों के सम्मान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया शिविर का शुभारंभ पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने देश के क्रांतिकारी शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए किया और कहा कि आज का यह कार्यक्रम अमर शहीदों को याद करने के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन कर उन्हें याद किया जा रहा है यह अपने आप में ऐतिहासिक है। रक्तदान, दानों के महानतम श्रेणी में आता है, एक रक्तदाता तीन जीवन को बचाता है, रक्तदान करने से शरीर में नई स्पूर्ति की प्रवाह होती है। इस अवसर पर रक्तदान करने वालों में योगेंद्र शर्मा, राघवेंद्र प्रताप सिंह, डॉक्टर सुरेश कुमार राव, बृजमोहन शर्मा, अश्वनी कुमार मौर्य, अमन कुमार शर्मा, विनोद कुमार यादव, सुरेश कुमार यादव, विपिन शर्मा, सौरभ, रंजीत शर्मा, अमरजीत शर्मा, रामबहादुर शर्मा, रंजना शर्मा, शिवम शर्मा, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, दीपक साहू, दुर्गेश पाल, अर्जुन तिवारी, गौरव यादव, आशीष पाल, प्रमोद कुमार सिंह, प्रद्युमन शर्मा, चित्रसेन सिंह, लकी सिंह, सुधीर यादव, दीपक शुक्ला, कुलदीप गुप्ता, मुकेश यादव, विजय सिंह, डॉक्टर अनिल शर्मा, सुभाष पाल, कृष्ण कुमार जायसवाल, पवन कुमार विश्वकर्मा, विकास कुमार शर्मा आदि 42 लोगों ने रक्तदान कर शहीदों को नमन किया।इस अवसर पर सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर अजय मिश्र, ब्लॉक प्रमुख शाहगढ़ सदाशिव यादव, जिला पंचायत सदस्य मुकेश यादव, डीडीसी विजय श्याम यादव, पत्रकार संतोष श्रीवास्तव, डीडीसी प्रत्याशी सुशील पाल डबलू, प्रधान इंद्र बहादुर सिंह, प्रधान इंद्रजीत यादव, प्रधान रामचंद्र सिंह, रोहित सिंह, भाजपा नेता महेंद्र सिंह, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष प्रदीप सिंह, रविंद्र सिंह, सर्वेश सिंह रिंकू, गोविंद नारायण ओझा, टीकर माफी व्यापार मंडल अध्यक्ष सतीश श्रीवास्तव, डी के यादव, विधानसभा अध्यक्ष सपा मनीराम वर्मा, लाल जी यादव, हाजी मुश्ताक अली, शिवदयाल शर्मा, राजेश शर्मा, अशोक सिंह हिटलर, संजीव शर्मा, आरके शर्मा, विनोद शर्मा, माता प्रसाद शर्मा, योगेंद्र शर्मा, दूधनाथ शर्मा, छेदी शर्मा, राममिलन शर्मा, हरिशंकर शर्मा, आदि मौजूद रहे। संगठन के अध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने सभी रक्तदानियों को बधाई और आए हुए अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।
