Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

गौरीगंज: सपा की मासिक बैठक सम्पन्न! संगठन की सहमति से तय होगा विधायक प्रत्याशी


गौरीगंज/अमेठी। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक 4 अप्रैल 2026 को जिला मुख्यालय गौरीगंज में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की रणनीति और पंचायत स्तर तक पार्टी की सक्रियता बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की गई। बड़ी संख्या में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में बैठक उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित हुई। जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और आगामी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी का चयन भी संगठन की सहमति से ही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर सक्रिय और जनता के बीच मजबूत पकड़ रखने वाले कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने भरोसा जताया कि वर्ष 2027 में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। बैठक का संचालन जिला महामंत्री डॉ. अरशद अहमद ने किया। इस दौरान पूर्व मंत्री नदीम अशरफ जायसी, प्रवक्ता राजेश मिश्रा, हीरालाल यादव, प्रदेश सचिव संग्राम सिंह समेत कई नेताओं ने अपने विचार रखे। प्रवक्ता राजेश मिश्रा ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अखिलेश यादव की नीतियों और योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाएं, ताकि आम जनता को पार्टी की विचारधारा से जोड़ा जा सके। हीरालाल यादव ने कहा कि संगठन से बड़ी कोई ताकत नहीं होती और मजबूत संगठन ही चुनाव में जीत की नींव रखता है। वहीं पूर्व मंत्री नदीम अशरफ जायसी ने कहा कि बिना संगठन के कोई भी नेता विधायक नहीं बन सकता, इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करना होगा। बैठक में पंचायत चुनाव को लेकर भी रणनीति पर चर्चा हुई और स्थानीय स्तर पर मजबूत पकड़ बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। नेताओं ने बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने और जनसंपर्क बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। इस अवसर पर नारायण पांडे, अजय तिवारी, गुंजन सिंह, प्रतिभा यादव, बहराइची गुप्ता, शशिकांत गांधी, चंद्रशेखर यादव, सीपी यादव, अवधेश मिश्रा, बजरंग श्रीवास्तव, घनश्याम वर्मा, मनीराम वर्मा, सुंदरलाल कोरी, तुफैल खान, पवन पांडे, अभिषेक प्रजापति, प्रिंस वर्मा, महावीर कश्यप, महेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |