Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आगरा: राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर नवनिर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण


आगरा। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के पावन अवसर पर विकास खंड शमशाबाद के अंतर्गत ग्राम पंचायत गड़ी ऊसरा के गड़ी नोहवार में नवनिर्मित पंचायत भवन का विधिवत लोकार्पण किया गया। यह कार्यक्रम पंचायती राज विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत आयोजित हुआ।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान विनोद कुमार, सहायक विकास अधिकारी आलोक सत्यार्थी, पंचायत सचिव मदन कुमार एवं कंसल्टिंग इंजीनियर अंकित जैन सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि यह नवनिर्मित पंचायत भवन ग्राम पंचायत के कार्यों को सुव्यवस्थित करने, पारदर्शिता बढ़ाने एवं आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इससे ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा।

जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया ने अपने संदेश में कहा कि पंचायत भवन ग्राम विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो जनसेवा को सशक्त बनाने के साथ-साथ स्थानीय प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाएगा।

कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और इस पहल के लिए प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |