Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

उत्तराखड: चारधाम यात्रा पर आ रहे तीर्थ यात्री ऋषिकुल मैदान में बनाए गए यात्री पंजीकरण केंद्र में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की कर रहे है सराहना! यात्री पंजीकरण केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं से उत्साहित तीर्थ यात्री प्रसन्नता एवं खुशी के साथ चार धाम यात्रा के लिए कर रहे है प्रस्थान


हरिद्वार। चारधाम यात्रा पर आ रहे तीर्थ यात्रियों द्वारा अपना अनुभव साझा करते हुए ऋषिकुल मैदान में बनाए गए यात्री पंजीकरण केंद्र में जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं के लिए दिल से सरकार का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है।

चारधाम यात्रा पर नेपाल के जापा जिले से आई पवित्रा ने कहा कि पंजीकरण केंद्र ने सभी व्यवस्थाएं बढ़िया ढंग से की गई है तथा यात्रियों के स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया जा रहा है,जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया ।

चारधाम यात्रा पर नेपाल से आए दिलीप कुमार ने कहा कि यात्री पंजीकरण केंद्र में सभी सुविधाएं एवं व्यवस्थाएं ठीक ढंग से की गई है, जिसमें पीने के पानी की व्यवस्था,बैठने की व्यवस्था एवं पंखों की व्यवस्था की गई है तथा यह पर तैनात कार्मिकों का व्यवहार बहुत बढ़िया है ,जिसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन, मुख्यमंत्री उत्तराखंड एवं प्रधानमंत्री का दिल से आभार व्यक्त किया है। 

चार धाम यात्रा के लिए नेपाल काठमांडू से आए राजन ने कहा कि चार धाम यात्रा के लिए हरिद्वार में पंजीकरण केंद्र में कराया गया है ,जो सरलता से एवं निशुल्क हुआ है तथा सभी सुविधाएं बेहतर ढंग से की गई है,जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।

चारधाम यात्रा पर नेपाल से आए तीर्थयात्री भानुप्रताप ने यात्री पंजीकरण केंद्र पर चारधाम यात्रा के लिए निशुल्क पंजीकरण कराया हैं तथा यहां पर सभी सुविधाएं एवं व्यवस्थाएं ठीक प्रकार से की गई है,जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |