अमेठीः बदला मौसम का मिजाज, गर्मी से मिली राहत
April 29, 2026
अमेठी। कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बाद बुधवार को मौसम ने अचानक करवट ली, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली। दोपहर के समय तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई और कई जगहों पर आसमान से ओले भी गिरे। बारिश और ओलावृष्टि के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे उमस और गर्मी से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। खासकर गौरीगंज क्षेत्र में ओले गिरने का दृश्य लोगों ने अपने मोबाइल में कैद किया। वहीं, अमेठी बस अड्डे पर बारिश के कारण जलभराव की स्थिति बन गई। बस अड्डे परिसर में पानी भर जाने से यात्रियों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। अचानक बदले मौसम ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं जलभराव जैसी समस्याएं भी सामने आईं, जिससे व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वही मुसाफिरखाना सवांददाता के अनुसार वहां भी काफी बरसात हुई और वही पेड गिरने से बेगमपुरा एक्सप्रेस काफी देर तक खडी रही।
