तिलोई: कुएं में गिरने से वृद्धा की मौत
April 29, 2026
तिलोई /अमेठी। तिलोई क्षेत्र के थाना शिवरतनगंज अंतर्गत भिखारीपुर मजरे पन्हौना गांव निवासिनी द्रौपदी पत्नी श्रीनाथ (70 वर्ष) की कुएं में गिरने से मौत हो गई।परिजनों के अनुसार वह कई वर्षों से बीमार चल रही थी। बुधवार की सुबह जब वह चारपाई पर नहीं दिखी तो परिजनों ने उनकी आसपास काफी खोजबीन की।जिसके बाद पड़ोस में स्थित कुएं में उनका शव तैरता दिखाई पड़ा।थानाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं मिली है।
.jpg)