Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः शौर्य यात्रा को मिली अनुमति


अमेठी। महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाली शौर्य यात्रा के लिए प्रशासन ने अनुमति प्रदान कर दी है। बुधवार को उपजिलाधिकारी आशीष सिंह ने युवराज अनंत विक्रम सिंह और राजेश सिंह की उपस्थिति में आयोजक टीम को औपचारिक रूप से परमिशन सौंपा। शौर्य यात्रा की अनुमति मिलने के बाद आयोजकों एवं राष्ट्र प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर लोगों ने अमेठी के एसडीएम आशीष सिंह एवं पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया। आयोजकों के अनुसार, यह शौर्य यात्रा वीरता, त्याग और राष्ट्रभक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकाली जाएगी। प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |