लंभुआ/सुल्तानपुर। लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामगढ़ मठिया में फोन पर बात करने से मना करने पर पत्नी द्वारा पति की लाठी-डंडे से पिटाई कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित पति की तहरीर पर थाना लंभुआ में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पीड़ित पति द्वारा थाना लंभुआ में दी गई तहरीर के अनुसार, ग्राम रामगढ़ मठिया निवासी कृष्ण कुमार यादव पुत्र जगन्नाथ यादव ने बताया कि 28 अप्रैल 2026 को सुबह करीब आठ बजे उनकी पत्नी किसी से फोन पर बात कर रही थी। मना करने पर रोली ने बताया कि वह सुभाष यादव पुत्र छब्बर से बात कर रही है।
कृष्ण कुमार का आरोप है कि जब उन्होंने दोबारा मना किया तो पत्नी ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में पति के सिर पर काफी चोटें आई हैं। आरोप है कि पत्नी ने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
