लंभुआ/सुल्तानपुर। आल सेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल नरहरपुर पर एक छात्र के पिता ने जालसाजी और फर्जीवाड़े का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित पिता ने कोर्ट सुल्तानपुर में धारा 173(4) के तहत प्रार्थना पत्र देकर थ्प्त् दर्ज करने की मांग की है।एफटीसी कोर्ट के आदेश पर स्कूल कर्मचारियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
चांदा थाना क्षेत्र के परिगड़ा निवासी राजीव तिवारी ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका बेटा सत्य मूर्ति तिवारी आल सेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल नरहरपुर में कक्षा 8 तक पढ़ा। वर्ष 2024-2025 में कक्षा 9 में एडमिशन के समय स्कूल के क्लर्क अनीस ने 3600 रुपये फीस लेकर सेंट जेवियर्स स्कूल पट्टी, प्रतापगढ़ की रसीद काट दी। साथ ही स्कूल का टाइम टेबल व बैंक देकर पढ़ाना शुरू कर दिया।
आरोप है कि जब पिता पट्टी स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल गए तो पता चला कि उनके बेटे का वहां एडमिशन ही नहीं है और रसीद भी फर्जी है। 20 फरवरी 2026 को जब राजीव तिवारी नरहरपुर स्कूल में शिकायत करने पहुंचे तो प्रिंसिपल साइनी अनीस, अध्यापक स्टीवन पेशी, केडी दूबे, कर्मचारी पैतूस व क्लर्क अनीस ने गाली-गलौज कर धमकी दी।
राजीव तिवारी का आरोप है कि पुलिस व विभागीय अधिकारियों से शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। थाने, एसपी और मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र देने के बाद भी सुनवाई न होने पर उन्होंने एफटीसी कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल किया है। एफटीसी कोर्ट ने उक्त मामले में मुकदमा दर्ज करने का आदेश दे दिया, आदेश पर लंभुआ थाने में उक्त मामले में मुकदमा दर्ज के विधिक कार्रवाई की जा रही है।
.jpg)