Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पार्वती नदी में अनियंत्रित होकर जा गिरी कार, युवक की डूबकर हुई मौत


राजस्थान के ​बारां जिले के कोयला क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जहां अनियंत्रित होकर एक कार पार्वती नदी में जा गिरी। इस हृदयविदारक घटना में एक युवक की डूबने से मौत हो गई, जिसका शव रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बरामद कर लिया है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन के आला अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल गोताखोरों की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। सुबह से चले सर्च ऑपरेशन के बाद गोताखोरों ने नदी से एक शव बाहर निकाला।

मृतक की शिनाख्त लोकेश कुमार मेहता, निवासी कोयला के रूप में हुई है। ​पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।

हादसा सुंडा कोठड़ी के पास हुआ है। कार चालक वाहन पर से अपना नियंत्रण खो बैठा, जिसके परिणामस्वरूप कार सीधे पार्वती नदी की गहराई में जा समाई। कई घंटों की मशक्कत के बाद डूबती हुई कार को रस्सी के सहारे बाहर निकाल लिया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |