Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

'रामायण' से 'किंग' तक इन बड़ी फिल्मों में एक साथ दिखेंगे कई सुपरस्टार्स! जाने कब हो रही रिलीज


साल 2026 बॉलीवुड के लिए बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाला साबित होने जा रहा है. इस साल कई बड़ी और मल्टी स्टारर फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिनमें एक से ज्यादा कलाकार को एक साथ स्क्रीन पर देखने का मौका मिलेगा. आइए जानते हैं कौन सी है वो फिल्में और ये कब रिलीज होने वाली हैं.

रामायण
फिल्म 'रामायण' इस साल की मच अवेटेड फिल्म में से एक है. इसमें रणबीर कपूर (राम के रूप में), साई पल्लवी (सीता के रूप में), रवि दुबे (लक्ष्मण),सनी देओल (हनुमान) और यश (रावण) मुख्य भूमिकाएं निभा रहे हैं. इसके अलावा और भी कई कलाकार पिल्म में नजर आएंगे. ये फिल्म दो पार्ट्स में रिलीज होगी. पहला पार्ट इस साल दीवाली के टाइम और दूसरा अगले साल रिलीज होगा.

भूत बांग्ला
अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बांग्ला' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू और वामिका गब्बी नजर आएंगी. फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज होगी.

लव एंड वॉर
अपकमिंग फिल्म 'लव एंड वॉर' को लेकर भी काफी बज बना हुआ है. संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विकी कौशल लीड रोल में होंगे. फिल्म की रिलीज डेट अभी तय नहीं हुई है लेकिन खबरों के मुताबिक ये अगस्त में रिलीज होगी.

कॉकटेल 2
'कॉकटेल 2' में मुख्य भूमिकाओं में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना नजर आएंगे. यह फिल्म 2012 की हिट फिल्म का सीक्वल है, जिसका निर्देशन होमी अदजानिया कर रहे हैं और यह 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

वेलकम टू द जंगल
'वेलकम टू द जंगल' एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म है, जो 'वेलकम' फ्रैंचाइजी की तीसरी कड़ी (वेलकम 3) है. इस फिल्म में अक्षय कुमार, दिशा पटानी, रवीना टंडन, सुनील शेट्टी, संजय दत्त, परेश रावल, अरशद वारसी, जॉनी लीवर और राजपाल यादव समेत कई कलाकार नजर आने वाले हैं. फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

किंग
शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' भी 2026 में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में शाहरुख के साथ अभिषेक बच्चन, बॉबी देओल, सुहाना खान, दीपिका पादुकोण समेत कई स्टार्स एक साथ धमाल मचाने आ रहे हैं. ये फिल्म 24 दिसंबर 2026 में रिलीज होगी.




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |