Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुर: आत्मनिर्भर और तकनीकी दक्षता के लिए कर्मयोगी भारत की दी गई जानकारी


संग्रामपुर/अमेठी। शनिवार को विकास खंड संग्रामपुर की खंड विकास अधिकारी आकांक्षा सिंह की अध्यक्षता में कर्मयोगी भारत पोर्टल पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जागरूक किया गया।इस कार्यक्रम को लेकर एन आर एल एम विभाग द्वारा मिशन शक्ति और सुरक्षा को लेकर महिला एवं बाल अपराधों की रोकथाम संवेदनशीलता और सुरक्षा के उपाय बताए गए। समूह की महिलाओं को वित्तीय साक्षरता और प्रबंधन के बारे में जानकारी देकर आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का गुण बताया गया। कर्मयोगी पोर्टल के तहत समूह की महिलाओं को कोर्स पूरा करने रजिस्ट्रेशन करने और प्रमाण पत्र प्राप्त करने की जानकारी दी गई और इस पर व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। विभिन्न क्षेत्रों में  कार्यरत महिलाओं के अनुभव और विचारों को साझा करके  एक बेहतर जागरूक और पारदर्शी कार्य वातावरण बनाने पर जोर दिया गया। खंड विकास अधिकारी संग्रामपुर आकांक्षा सिंह ने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर और तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए कर्मयोगी भारत पोर्टल लांच किया है जिसमें विभिन्न प्रकार की जानकारी दी गई है और इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करके पास होने वाली महिलाओं को सफलता का प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इस जागरूकता बैठक में एडीओ आईएसबी सुरेश कुमार,बीएमएम त्रिलोचन सिंह, विभिन्न समूह की महिलाएं शामिल हुईं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |