Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Sonebhadra: मुख्यमंत्री द्वारा “स्कूल चलो अभियान” के शुभारंभ कार्यक्रम का डायट परिसर व प्राथामिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों मे किया गया सजीव प्रसारण।

सोनभद्र। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा वाराणसी से आज “स्कूल चलो अभियान” का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण डायट परिसर व जनपद के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में किया गया, उक्त प्रसारण कार्यक्रम को आज छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक देखा और सुना। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि कोई भी बच्चा विद्यालय जाने से वंचित न रहे, यह सुनिश्चित किया जाना अत्यंत आवश्यक है। कहा कि विद्यालयों में संचालित विभिन्न योजनाएं जैसे कायाकल्प योजना, डीबीटी योजना एवं निपुण भारत मिशन अत्यंत सफल रही हैं, जिसके परिणामस्वरूप बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडेय, खंड शिक्षा अधिकारी रॉबर्ट्सगंज महेंद्र मौर्य, डीसी ट्रेनिंग जय किशोर वर्मा, डायट के समस्त प्रवक्ता गण, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राएं तथा परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राएं सहित अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य जनपद में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना तथा प्रत्येक बच्चे को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |