Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुरः कालिकन धाम में निकली भव्य कलश यात्राएं


संग्रामपुर/अमेठी। शनिवार को थाना संग्रामपुर क्षेत्र के कालिकन धाम में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान सप्ताह को लेकर भव्य कलश यात्राएं निकाली गई। सबसे पहले भवसिंहपुर में होने वाली श्रीमद् भागवत कथा को लेकर मुख्य यजमान अवधेश सिंह की अगुवाई सैकड़ों महिलाओं द्वारा पीला वस्त्र धारण कर सिर पर कलश लेकर गाजे -बाजे के साथ पडांल से कलश यात्रा निकली जो कालिकन धाम की परिक्रमा करते हुए गणेश देवतन मंदिर होते हुए कालिकन मंदिर पहुंची जहां मां कालिका की पूजा-अर्चना करके पुनः पंडाल वापस चली गई।इसके बाद क्षेत्र के मधुपुर खदरी निवासी  त्रिभुवन नाथ सिंह दाढ़ी की अगुवाई में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। मधुपुर खदरी ग्राम सभा में श्रीमद् भागवत कथा का आरंभ आज से शुरू हो रहा है ।कलश यात्रा को लेकर मधुपुर खदरी मे आयोजित होने वाली श्रीमद्भागवत कथा में कथावाचक पीठाधीश्वर श्री महाराज ने बताया कि मां भगवती की कृपा है कि क्षेत्र में कोई भी शुभ कार्य करने से पहले कालिकन धाम में पूजा की जाती है इसी परम्परा को लेकर आज यह कलश यात्रा निकाली गई।इस सब कलशयात्रा में शामिल होने वाले प्रमुख रूप से अजय सिंह चैहान, रवीन्द्र सिंह, द्वारिका सिंह चैहान, राजकुमार चैहान, हरिकृष्ण पाण्डेय,बृज कुमार सिंह दीपू,शिवम सिंह,और मधुपुर खदरी की कलशयात्रा में शामिल होने वाले  कैलाश सिंह ,केपी सिंह , अभिमन्यु सिंह अरविंद सिंह,आदि शामिल हुए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |