Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

उत्तराखंड: वरिष्ठ महिला पत्रकार शशि शर्मा बनी आल इंडिया स्माल न्यूज पेपर्स ऐसोसिएशन उत्तराखंड की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष! आईसना की सदस्यता के लिए प्रदेश में महाअभियान शुरु, शीघ्र किया जायेगा नई कार्यकारिणी का गठन- शशि शर्मा

 


उत्तराखंड! भारत के राजपत्र के अंतर्गत अधिसूचित पत्रकारों की अग्रणी संस्था आल इंडिया स्माल न्यूज पेपर्स ऐसोसिएशन की राष्ट्रीय  महामंत्री आरती त्रिपाठी ने एसोसिएशन की उत्तराखंड इकाई को तत्काल प्रभाव से भंग करते हुए वरिष्ठ महिला पत्रकार श्रीमती शशि शर्मा को उत्तराखंड प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।


महामंत्री आरती त्रिपाठी ने श्रीमती शशि शर्मा में अपना पूरा विश्वास प्रकट करते हुए कहा श्रीमती शशि शर्मा उत्तराखंड की बहुत अनुभवी और प्रतिष्ठित महिला पत्रकार है मुझे पूरा विश्वास है कि उत्तराखंड प्रदेश में आईसना के विस्तार और स्माल न्यूज पेपर्स के हितों के लिए कार्य करेंगी ।


आल इंडिया स्माल न्यूज पेपर्स ऐसोसिएशन की मनोनीत कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती शशि शर्मा ने कहा संस्था के विस्तार और पत्रकारों के हितों के लिए कार्य करना मेरी प्राथमिकता होगी।

उन्होंने कहा संगठन की प्रदेश इकाई राज्य में सदस्यता अभियान चलाते हुए पत्रकारों के नये सदस्यता आवेदन आमंत्रित करती है, सदस्यता अभियान पूरा होने के साथ ही प्रदेश इकाई के चुनावों की प्रक्रिया आरंभ की जायेगी।


श्रीमती शशि शर्मा ने कहा कि आईसना पत्रकारों के हितों के हर संघर्ष में महत्वपूर्ण भूमिका के साथ नजर आयेगी।


प्रदेश के विभिन्न पत्रकारों और पत्रकार संगठनों ने श्रीमती शशि शर्मा के मनोनयन पर उन्हे शुभकामनाएं भेज कर प्रसन्नता व्यक्त की है, श्रीमती शशि शर्मा उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पत्रकार कल्याण कोष समिति और पत्रकार पेंशन सम्मान योजना की सदस्य भी हैं।


यह जानकारी आईसना के पूर्व प्रदेश महामंत्री सोमपाल सिंह ने देते हुए कहा कि संगठन श्रीमती शशि शर्मा के नेतृत्व में पत्रकारों के हितों के हर संघर्ष को सफलतापूर्वक पूरा करेगा हमें यह विश्वास है, शीघ्र ही सदस्यता अभियान के बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |