Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

खुद बयां किया दर्द! पहली प्रेग्नेंसी के आखिरी महीनों में काफी मुश्किल दौर से गुजरी थीं दीपिका पादुकोण


दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपने दूसरे बेबी की अनाउंसमेंट कर फैंस को चौंका दिया है. ये खुशखबरी तेजी से वायरल हो रही है और फैंस से लेकर सैलेब्स तक कपल को बधाई देने में लगे हुए हैं. इसी बीच दीपिका पादुकोण का एक पुराना इंटरव्यू तेजी से वायरल हो रहा है.

उस इंटरव्यू में उन्होंने अपनी पहली प्रेग्नेंसी के एक्सपीरियंस को शेयर किया था. दरअसल, उन्होंने आखिरी महीनों में झेली गई इमोशनल और फिजिकल चुनौतियों के बारे में बात की थी.Marie Claire को दिए इंटरव्यू में दीपिका ने बताया था कि उन्हें प्रेग्नेंसी के आखिरी महीनों में काफी मुश्किल दौर से गुजरना पड़ा था.

दीपिका ने कहा था,'प्रेग्नेंसी के आठ-नौ महीनों और डिलीवरी के दौरान मैंने काफी कुछ झेला था.'इस इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने अपनी बेटी का नाम रखने के पीछे की सोच के बारे में भी बात की थी. उन्होंने कहा कि उनके लिए सबसे जरूरी था पहले अपनी बच्ची को गोद में लेना, उसे इस दुनिया को महसूस करने देना और उसकी पर्सनैलिटी को धीरे-धीरे विकसित होने देना

दीपिका के अनुसार उनकी बेटी का नाम उनके लिए बेहद ही खास है और ये उस फीलिंग को दर्शाता है कि वो उनके लिए क्या मायने रखती है.दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 29 फरवरी 2024 को फैंस के संग प्रेग्नेंसी की खबरें शेयर की थीं. उस दौरान कपल ने पिंक और ब्लू कलर के बेबी आइटम्स की तस्वीर शेयर की थी.

उसके बाद सितंबर 2024 में उन्होंने दुआ का वेलकम किया था.अब 19 अप्रैल 2026 को दीपिका और रणवीर ने एक बार फिर से फैंस के संग बड़ी खुशखबरी शेयर की है.दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा के लिए एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर जो पोस्ट शेयर किया है, उसमें उनकी बेटी दुआ नजर आ रही हैं. दुआ उस पोस्ट में प्रेग्नेंसी टेस्ट कीट पकड़े दिख रही हैं. दीपिका पादुकोण की वर्क फ्रंट की बात करें तो वो शाहरुख खान के संग किंग और अल्लू अर्जुन के संग राका में नजर आने वाली हैं.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |