किसके जाल में फंसे आयुष्मान खुराना? 'पति पत्नी और वो दो' का फर्स्ट लुक आउट
April 18, 2026
आयुष्मान खुराना की फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है. इस रोमांटिक ड्रामा में एक्टर पहली बार सारा अली खान के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे. इस फिल्म में वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह भी अहम भूमिका निभाती दिखेंगी. वहीं मेकर्स ने आज फैंस को खुश करते हुए 'पति पत्नी और वो दो' का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर दिया है, जिसमें आयुष्मान के किरदार प्रजापति पांडे का भी खुलासा हो गया है.
'पति पत्नी और वो दो' का पोस्टर शेयर करते हुए, मेकर्स ने फिल्म की स्टोरीलाइन के बारे में भी एक हिंट दिया और लिखा, “शिकारी खुद हो गया शिकार! अब जाल में फंस गए हमारे प्रजापति पांडे. हो जाओ पति पत्नी और वो दो के लिए तैयार! सिनेमाघरों में 15 मई 2026!”
पोस्टर में आयुष्मान खुराना परेशान से नजर आ रहे हैं और जाल में फंसे हुए दिखाई दे रहे हैं, जिन्हें तीन महिलाएं ऊपर से पकड़े हुए हैं, जिससे पता चलता है कि वे किसी मुश्किल सिचुएशन में फंस गए हैं. उन्हें एक चीते के बगल में बैठे हुए भी देखा जा सकता है. ये पूरा सीन अजीब सा लग रहा है जो उनके किरदार की लाइफ में उथल-पुथल और उलझनों की ओर इशारा कर रहा है.
आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी स्टारर ये कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 2019 में आई फिल्म पति पत्नी और वो का मचअवेटेड सीक्वल ह.। पिछले साल, फिल्म मेकर्स ने अनाउंसमेंट की थी कि यह फिल्म होली के दौरान 4 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. हालांकि, फिर इसकी रिलीज आगे बढ़ा दी गई थी. अब मेकर्स ने फिल्म की नई रिलीज डेट अनाउंस की है जिसके मुताबिक 'पति पत्नी और वो दो' अब 15 मई, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.
'पति पत्नी और वो दो' का निर्देशन मुदस्सर ने किया है. इस बार, कहानी में एक नया मोड़, नए कलाकार और पहले से कहीं ज्यादा ह्यूमर वाली सिचुएशन देखने को मिलेंगी. इसे टी-सीरीज के भूषण कुमार और बी आर स्टूडियोज की रेणु रवि चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है.
