Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

रूद्रपुर: कमर्शियल सिलेंडर आपूर्ति एवं च्छळ कनेक्शन बढ़ाने की मांग को लेकर व्यापार मंडल ने जिला पूर्ति अधिकारी से की मुलाकात व ज्ञापन सौपा


रूद्रपुर । प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा के नेतृत्व में आज एक प्रतिनिधिमंडल जिला पूर्ति अधिकारी से मुलाकात कर शहर में कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कमी एवं च्छळ (पाइप्ड नेचुरल गैस) कनेक्शनों की संख्या बढ़ाने की मांग उठाई।

व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने जिला पूर्ति अधिकारी विनोद तिवारी को अवगत कराया कि वर्तमान समय में शहर में कमर्शियल सिलेंडरों की भारी कमी बनी हुई है, जिससे छोटे एवं मध्यम वर्ग के व्यापारी गंभीर रूप से प्रभावित हो रहे हैं। विशेष रूप से ठेली संचालक, चाय विक्रेता, टिक्की, समोसा, होटल एवं रेस्टोरेंट से जुड़े कारोबारियों की आजीविका पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। कई छोटे दुकानदारों का व्यवसाय बंद होने की कगार पर पहुंच गया है, वहीं कुछ को अपने काम में कटौती करनी पड़ रही है।

उन्होंने मांग की कि कमर्शियल सिलेंडरों की नियमित एवं समान आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु एक पारदर्शी रोस्टर प्रणाली लागू की जाए, ताकि छोटे से छोटे व्यापारी तक भी सिलेंडर उपलब्ध हो सके। साथ ही शहर में च्छळ गैस कनेक्शनों का दायरा बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि इससे भविष्य में गैस आपूर्ति संबंधी समस्याओं से आम जनता को राहत मिलेगी और लंबी लाइनों की स्थिति से बचा जा सकेगा।

इस पर जिला पूर्ति अधिकारी विनोद तिवारी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि शीघ्र ही कमर्शियल सिलेंडरों की उपलब्धता बढ़ाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि विभाग स्तर पर रोस्टर तैयार किया जाएगा, जिससे लघु एवं मध्यम व्यापारियों को प्राथमिकता के आधार पर सिलेंडर उपलब्ध कराए जा सकें। साथ ही च्छळ पाइपलाइन विस्तार के लिए संबंधित एजेंसियों से लगातार संपर्क कर कनेक्शनों को बढ़ावा दिया जाएगा।

इस अवसर पर पार्षद गौरव खुराना, पवन गाबा, अंशुल अग्रवाल, भरत बत्रा, दीपक कुमार, संतोष कुमार सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |