Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौजः मध्यान्ह भोजन योजना पारदर्शी एवं उच्च गुणवत्ता के साथ किया जा रहा है- डी एम


कन्नौज। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के मार्गदर्शन एवं सतत् अनुश्रवण मे जनपद के विद्यालयों मे संचालित प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (पी.एम. पोषणध्मध्यान्ह भोजन) योजना का संचालन व्यवस्थित पारदर्शी एवं उच्च गुणवत्ता के साथ किया जा रहा है। इस योजना का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वच्छ पौष्टिक एवं संतुलित आहार उपलब्ध कराकर उनके स्वास्थ्य पोषण स्तर नियमित उपस्थिति तथा शैक्षणिक एकाग्रता को सुदृढ़ करना है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने अवगत कराया कि जनपद के 1576 विद्यालयों जिनमे परिषदीय प्राथमिक उच्च प्राथमिक कम्पोजिट सहायता प्राप्त विद्यालय मदरसे राजकीय एवं इंटर कॉलेज शामिल हैं मे शासन द्वारा निर्धारित मेन्यू के अनुरूप प्रतिदिन मध्यान्ह भोजन वितरित किया जा रहा है। भोजन की गुणवत्ता स्वच्छता समयबद्धता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु नियमित निरीक्षण एवं निगरानी की व्यवस्था प्रभावी रूप से लागू है।

विद्यार्थियों के पोषण संवर्धन के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार को फल वितरण की विशेष व्यवस्था की गई है। आज सभी विद्यालयों मे बच्चों को फल वितरित किए गए जिससे विद्यालयों मे उत्साहपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण परिलक्षित हुआ।

जनपद प्रशासन संकल्पित है कि पी.एम. पोषण योजना के माध्यम से प्रत्येक पात्र छात्र-छात्रा तक गुणवत्तापूर्ण भोजन के साथ सुरक्षित संवेदनशील एवं सहयोगी शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित किया जाए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |