Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आगराः 133वें संस्करण को परिवार सहित सुनकर आत्मसात किया गया


आगरा। अर्जुन नगर मंडल स्थित सेंट मैरी एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय जन-जन के कार्यक्रम मन की बात के 133वें संस्करण को परिवार सहित सुनकर आत्मसात किया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 140 करोड़ नागरिकों को संबोधित करते हुए समाज सेवा, राष्ट्र निर्माण और आगामी जनगणना जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। उनके प्रेरक विचारों ने उपस्थित लोगों में राष्ट्र के प्रति कर्तव्य और सेवा भावना को और अधिक सुदृढ़ किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि आगरा की महापौर माननीय हेमलता दिवाकर कुशवाहा रहीं। साथ ही मंडल प्रवासी विकास भारद्वाज, महानगर मंत्री इंद्रपाल दादा, पार्षद अजय गोस्वामी, पार्षद नित्य प्रकाश निमेष, पूर्व पार्षद मनीष कुमार, विद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती इंदिरा शर्मा, पूर्व पार्षद संजू शर्मा, सजल भारद्वाज, अनिकेत दिवाकर सहित मंडल के सभी पदाधिकारी, पार्टी कार्यकर्ता एवं कॉलोनी के वरिष्ठ नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन मनीष खेतरपाल द्वारा किया गया। उपस्थित जनसमूह ने प्रधानमंत्री के विचारों को प्रेरणादायक बताते हुए समाज और राष्ट्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |