संग्रामपुर: सड़क दुघर्टना में युवक का पैर फैक्चर
April 27, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। थाना संग्रामपुर क्षेत्र के रोहित कुमार पुत्र शीतला प्रसाद उम्र 30 वर्ष का रविवार को रात लगभग 10 बजे सड़क दुघर्टना में पैर टूट गया । एम्बुलेंस के माध्यम से घायल रोहित कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। परिजनों के अनुसार चंद्रिकन से शादी के एक कार्यक्रम से घर आ रहे थे कि अमेठी - विशेषरगंज मार्ग पर ब्रेकर के पास मोटरसाइकिल की उछाल से रोहित दूर जा गिरा जिससे एक पैर फैक्चर हो गया। फिलहाल जिला मुख्यालय पर इलाज चल रहा है।
