Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

उत्तराखडः आईजी गढ़वाल रेंज के समर्थन में उतरे क्षत्रिय करनी सेना के कार्यकर्ता


उत्तराखड । आज क्षत्रिय करनी सेना के अध्यक्ष महामंत्री उपाध्यक्ष की अगुवाई में करणी सेना डीएम कार्यालय का घेराव किया । करणी सेना ने बताया कई दिनों से आईजी की छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही है कुछ पुलिस वाले नहीं चाहते कि आईजी गढ़वाल रेंज देहरादून में रहे ।जिसको लेकर  वह सोशल मीडिया पर एक पीआर चलवा रहे हैं जिसको लेकर जनता में नाराजगी है पुलिस प्रशासन माहौल सुधराने की बात कर रही है लेकिन कुछ पुलिस कर्मी ऐसे हैं जो पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाते हुए नजर आ रहे हैं 

जिसमें प्रेमनगर थाने में महिला के साथ मारपीट करने का मामला उसके बाद मसूरी रोड पर रेस्टोरेंट संचालक को चेकिंग के नाम पर पीटा गया । ऐसे कई मामले सामने आये । जिसको लेकर करणी सेना ने विरोध प्रदर्शन किया व जल्द पुलिस मुख़ालय घेरने की चेतावनी दी । शुभम सिंह ठाकुर ने कहा अगर जल्द दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्यवाही नहीं हुई तो करणी सेना आंदोलन करेगी ।

इसको लेकर आज करणी सेना के पदाधिकारियों ने आईजी राजीव स्वरूप से मुलाकात व उनको समर्थन दिया । व हर तरह से उनके साथ खड़े होने की बात कही । जिसको लेकर आईजी राजीव स्वरूप भी काफी उत्साहित दिखाई दिये । की देहरादून का युवा आज उनके समर्थन में खड़ा है ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |