Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आगराः शहर में ट्रैफिक व्यवस्थाएं फेल डगगेमार वाहन कर रहे हैं अपनी मनमानी! वसई पुलिस चैकी के पास का है पूरा मामला पास ही मौजूद रहती है ट्रैफिक पुलिस


आगरा। ताज नगरी आगरा में ट्रैफिक पुलिस यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के चाहे तमाम तरीके से प्रयास कर ले लेकिन वह कहीं ना कहीं असफल साफ नजर आ रही है शहर के कई प्रसिद्ध चैराहो पर डगगेमार   वाहनों का आतंक है जारी ताजा मामला बसई पुलिस चैकी से महज पचास मीटर की दूरी पर ही मौजूद  ट्रैफिक पुलिस की नाक के नीचे डगगेमार  वाहन अवैध रूप से एक गाड़ियों में 10 से 12 सवारियां भरकर आगरा से फतेहाबाद पिनाहट तक फराटे भर रही है लेकिन ट्रैफिक पुलिस एवं  अन्य विभागीय अधिकारियों की उन पर नहीं है नजर पूरे घटनाक्रम की कवरेज करने पहुंची विधान केसरी की टीम के कैमरामैन के ऊपर डगगेमार वाहन चालक द्वारा गाड़ी चढ़ाने का किया प्रयास एवं वही नजदीक बैठे टीएस आई रामकुमार सोनी से जब हमारे संवाददाता ने बात करने की कोशिश की तो टीएसआई आग बबूला हो गए और उल्टा पत्रकारों पर ही वसूली का आरोप लगाने लगे जब पत्रकार द्वारा मामले को उजागर किया तो साहब गंभीर रूप से नाराज हो गए पूरा घटनाक्रम वीडियो में कैद हो गया लेकिन फिर भी विधान केसरी के पत्रकार ने बिना डरे बिना रुके बिना दबे सच्चाई को दिखाया और  अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या इसी तरीके से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था चलेगी या फिर यूं ही ट्रैफिक पुलिस का डगगेमार वाहनों पर आशीर्वाद बना रहेगा या फिर इनके विरोध विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |