Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आगराः मंडल में सांस्कृतिक प्रतिभाओं का सम्मान, प्रतियोगिता-2025 के विजेता सम्मानित


आगरा। मंडल में आयोजित मंडलीय सांस्कृतिक प्रतिभा प्रतियोगिता-2025 के विजेताओं को आज मंडल कार्यालय स्थित गोवर्धन सभागार में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी सनत जैन के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।

उल्लेखनीय है कि यह प्रतियोगिता 26 एवं 27 दिसंबर 2025 को रेलवे ऑफिसर क्लब, आगरा में आयोजित की गई थी, जिसमें आगरा मंडल के रेल कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतिभागियों ने गायन, नृत्य, अभिनय सहित विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया था।

समारोह में मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल ने मोनो अभिनय, एकल एवं समूह नृत्य, समूह गान तथा शास्त्रीय नृत्य जैसी विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र एवं पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल कर्मचारियों की छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं, बल्कि आपसी सौहार्द एवं सांस्कृतिक चेतना को भी सुदृढ़ करते हैं।

समारोह का सफल आयोजन आगरा मंडल की सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |