रुद्रपुर । श्रमिक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आज मई दिवस की तैयारियों के क्रम में बाइक जुलूस निकाला और कल मई दिवस को सफल बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में सिडकुल चैक पहुंचने की अपील की
इस दौरान परशुराम चैक ट्रांजिट कैंप में हुई संक्षिप्त सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मई दिवस मजदूरों के संघर्ष का पर्व है। पूरी दुनिया में मजदूर अपने हक अधिकारों को इस दिन बुलंद करते है। हमारे भारत देश में आज जब पूंजीपति देश के श्रम बल को गुलाम बना लेना चाहते हैं और सभी संसाधनों पर कब्जा कर लेना चाहते हैं और सरकार उनके हितों का पक्षपोषण करने के मजदूर विरोधी 4 नए लेबर कोड्स ले आई है। तब हम देख रहे हैं कि कॉर्पोरेटदृपूंजीपति मालिक मजदूरों को बिना दोगुनी मजदूरी दिए 12दृ12 घंटे काम करा रही है। जबकि उनका वेतन बेहद कम है। सन् 1888 में अमेरिका के शिकागो शहर में 8 घंटे काम का नियम लागू करने की मांग को लेकर मजदूरों ने शहादत दी और तब से पूरी दुनिया में 8 घंटे काम का नियम लागू हुआ और मजदूर दिवस भी मनाया जाने लगा। लेकिन आज फिर उस 8 घंटे काम के अधिकार को छीन लिया गया है।
इसलिए आज के दौर में 1 मई को मजदूर दिवस को फिर से अपने हकदृ अधिकारों को बचाने के संघर्ष के रूप में बनाना है। जिसके लिए सभी मजदूर साथियों व अन्य मेहनतकश वर्ग को मई दिवस को उत्साह के साथ मनाना चाहिए। वक्ताओं ने सभी मजदूरों से कल दोपहर 1 बजे सिडकुल चैक पहुंचने की अपील की है।
जुलूस में सीएसटीयू के महासचिव मुकुल, संयुक्त श्रमिक मोर्चा के उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, इंकलाबी मजदूर केंद्र के शहर सचिव कैलाश भट्ट, सुरेंद्र रावत, दिनेश चंद्र, भाकपा (माले) जिला सचिव ललित मटियाली, थाई सुमित ऑटो नील कामगार यूनियन, एडविक मजदूर यूनियन, सी आई ए इंडिया वर्कर्स यूनियन के कई साथी मौजूद थे।।
