Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बलियाः तिखमपुर में धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम जयंती


बलिया। जनपद के तिखमपुर स्थित गौरव नर्सिंग होम में अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के बैनर तले भगवान परशुराम जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. डी राय द्वारा भगवान परशुराम के चित्र पर पूजा-अर्चना एवं माल्यार्पण कर किया गया।

कार्यक्रम में कमला प्रसाद मिश्र, शंकर शुक्ल, डॉ. उमेश तिवारी, संतोष तिवारी, संजय तिवारी, विजय पाण्डेय , संजीव उपाध्याय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान कार्यक्रम का संचालन कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव संतोष तिवारी ने किया।

अंत में सभी ने एक स्वर में भगवान परशुराम जी के जयकारे लगाए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |