Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

भीषण गर्मी के कारण बीमार पड़ रहे हैं लोग, हीट स्ट्रोक से बचना है, तो किन टिप्स को करना चाहिए फॉलो?


चिलचिलाती गर्मी में सेहत की सही तरीके से देखभाल करना बेहद जरूरी है वरना आप बीमार पड़ सकते हैं। गर्मी का सितम इस कदर बढ़ चुका है कि लोगों का बुरा हाल हो रहा है। अगर आपने कुछ जरूरी बातों का ध्यान नहीं रखा, तो आपको लू लगने की संभावना काफी हद तक बढ़ सकती है। अगर आप हीट स्ट्रोक की चपेट में नहीं आना चाहते हैं, तो आपको अपने डेली रूटीन में कुछ टिप्स को जरूर फॉलो करना चाहिए वरना आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं।

पानी पीते रहना है जरूरी- आप घर पर हों या फिर रास्ते में हों या फिर ऑफिस में हों, आपको हर समय अपने पास पानी की बोतल जरूर रखनी चाहिए। गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए दिन भर थोड़ा-थोड़ा करके पानी पीते रहिए। इस टिप को फॉलो करने से आपकी बॉडी में पानी की कमी पैदा नहीं होगी। बॉडी को हाइड्रेटेड रखने के लिए आप पानी के अलावा नारियल का पानी, नींबू पानी या फिर बेल का शरबत, इस तरह की नेचुरल ड्रिंक्स को भी कंज्यूम कर सकते हैं।

कैसा होना चाहिए डाइट प्लान- गर्मियों में आपको हाइड्रेशन के साथ-साथ अपने डाइट प्लान पर भी ध्यान देना चाहिए। भीषण गर्मी में हल्का भोजन करना फायदेमंद साबित हो सकता है। आपको प्रोटीन रिच फूड आइटम्स का सेवन करने से बचना चाहिए। अगर आपको किसी काम से धूप में बाहर निकलना पड़ रहा है, तो अपने साथ छाता जरूर रखें। इसके अलावा आप स्कार्फ का इस्तेमाल करके भी खुद को कवर कर सकते हैं।

गौर करने वाली बात- दिन में 12 बजे से लेकर शाम के 4 बजे तक गर्मी का प्रकोप काफी ज्यादा बढ़ जाता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस समय आपको बाहर जाना अवॉइड करना चाहिए। अगर फिर भी आपको किसी जरूरी काम के कारण बाहर निकलना पड़ रहा है, तो ढीले और हल्के कपड़े पहनिए। बाहर जाएं, तो ज्यादा से ज्यादा छांव में रहने की कोशिश कीजिए। हीट स्ट्रोक से बचने के लिए आपको इन छोटी-छोटी टिप्स को जरूर फॉलो करना चाहिए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |