प्रतापगढः किशोरी के अपहरण का दर्ज हुआ मुकदमा
April 03, 2026
प्रतापगढ़। क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के अपहरण को लेकर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जिले में लालगंज कोतवाली के एक गांव की पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती दो अप्रैल की शाम करीब सवा पांच बजे उसकी सत्रह वर्षीया पुत्री गायब हो गयी। पीड़िता ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से आवश्यक कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया गया है। गायब किशोरी की तलाश की जा रही है।
.jpg)