रूद्रपुर। खटीमा में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा नारी शक्ति वंदन बिल को लेकर एक विशाल जन आक्रोश रैली एवं पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मातृशक्ति ने हजारों की संख्या में बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने जोश, उत्साह एवं आक्रोश के साथ विरोध दर्ज कराया।
यह रैली केवल एक विरोध प्रदर्शन नहीं, बल्कि जनभावनाओं का प्रबल स्वरूप थी, जिसमें महिलाओं ने एकजुट होकर अपने अधिकारों और सम्मान की मांग बुलंद की। वक्ताओं ने कहा कि नारी सम्मान और सशक्तिकरण के लिए संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।
कार्यक्रम में विपक्षी दलोंकृभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस तथा द्रविड़ मुनेत्र कड़गमकृकी नीतियों की आलोचना करते हुए आरोप लगाया गया कि इन दलों ने महिलाओं की भागीदारी और सशक्तिकरण के मुद्दों पर हमेशा अपेक्षित समर्थन नहीं दिया, जो चिंताजनक और निंदनीय है।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विपिन सिंह, मनीष सैनी, मोहिनी पोखरियाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नीता सक्सेना, शशांक वर्मा, अमित पांडे, जीवन धामी, धाना भंडारी, रचित सिंह सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं युवा उपस्थित रहे।।
