Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुर: पू्र्व केन्द्रीय मंत्री डॉ संजय सिंह व पू्र्व प्रदेश मंत्री डॉ अमिता सिंह का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया


संग्रामपुर/अमेठी। व्यक्तिगत कार्यक्रम में बडगांव पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजय सिंह व पूर्व प्रदेश मंत्री डॉ अमिता सिंह का भव्य स्वागत किया गया।इस अवसर लोगों ने अपने अमेठी के महराज व महारानी का आर्शीवाद लिया।इस अवसर पर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विशेष चर्चा की गई। बैठक में आये लोगों ने आगामी विधानसभा चुनाव में  अमेठी से विधायक बना कर विधानसभा भेजने का संकल्प लिया। पू्र्व प्रदेश मंत्री महारानी डॉ अमिता सिंह ने सभी को विश्वास दिलाया कि अमेठी के विकास की रुकी गति को आगे बढाया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजय सिंह के द्वारा पू्र्व मेंकिये गये विकास कार्यों पर चर्चा हुई।इस कार्यक्रम में  सुमन सिंह बडगांव,भवसिंहपुर प्रधान अशोक कुमार उपाध्याय, कंसापुर प्रधान देवेन्द्र सिंह भोले, संग्रामपुर के प्रधान  इंद्रभान सिंह रिंकू,गूजीपुर प्रधान अरविंद पाण्डेय,हरीश सिंह ठेकेदार परविन्द्र सिंह संग्रामपुर,मनोज कुमारपाठक व उनका परिवार,आदि सैकडो लोग शामिल हुए।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |