Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात! सौतेले पिता पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, गर्भवती होने पर खुला राज


पीलीभीत। जनपद के बरखेड़ा थाना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 16 वर्षीय किशोरी ने अपने ही सौतेले पिता पर लंबे समय से यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। घटना का खुलासा तब हुआ जब किशोरी के पेट में दर्द होने पर परिजनों ने उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया और वह गर्भवती पाई गई।

मिली जानकारी के अनुसार, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर एक युवक द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसमें बताया गया कि उसकी नाबालिग बहन के साथ उसके सौतेले पिता सर्वेश कुमार पुत्र बनवारी लाल जिसकी उम्र 48 वर्ष है उसके  द्वारा लगातार गलत कृत्य किया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए चाइल्ड हेल्पलाइन और संबंधित विभागों की संयुक्त टीम तत्काल मौके पर पहुंची और पीड़िता व उसके परिवार से विस्तृत जानकारी जुटाई।

जांच के दौरान पीड़िता की मां ने थाना बरखेड़ा में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी पुत्री, जो उसके पहले पति की संतान है, के साथ उसका वर्तमान पति जबरन शारीरिक संबंध बनाता था। पीड़िता ने भय और धमकी के कारण कभी यह बात किसी को नहीं बताई।

मंगलवार को पेट दर्द की शिकायत पर जब किशोरी को डॉक्टर के पास ले जाया गया, तब गर्भवती होने की पुष्टि हुई। इसके बाद मां द्वारा पूछताछ करने पर किशोरी ने पूरे मामले का खुलासा किया और सौतेले पिता को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया। उसने यह भी बताया कि आरोपी सर्वेश कुमार उसे डराता-धमकाता था, जिससे वह चुप रहने को मजबूर थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम बालिका के घर पहुंची जहां पूरे मामले की जानकारी जुटाना के बाद टीम ने कार्रवाई शुरू की साथ ही नाबालिक बालिका की मां ने सौतेले पिता के खिलाफ थाना बरखेड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई वही पेट में दर्द होने पर जब उसकी पुत्री की जांच कराई गई तो पता चला कि वह गर्भवती है इसके बाद पूछने पर पुत्री ने बताया कि पिता लंबे समय से उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बना रहे थे उसने आगे बताया कि अगर किसी ने कुछ बताया तो उसे मारने की धमकी देते थे फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है ।

पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने कहा कि  थाना बरखेड़ा में महिला द्वारा आवेदन दिया गया कि उसके द्वारा यह आरोपित किया गया कि उसकी बेटी के साथ उसके पति जो पहले  बेटी के सौतेले पिता भी हैं उनके ऊपर दुष्कर्म का आरोप लगाया है जिस पर तत्काल मुकदमा पंजीकृत किया गया जो आरोपी व्यक्ति है उसकी गिरफ्तारी भी की गई है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |