Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आगरा: स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति


आगरा । जनपद में सत्र 2026-27 के प्रथम दिवस मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देशों के अनुपालन में ‘स्कूल चलो अभियान’ का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मा. विधायक श्री पुरषोत्तम खंडेलवाल, मा. विधायक डॉ. जी.एस. धर्मेश, मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया। उपस्थित अतिथियों ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ने का आह्वान किया।स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

जनपद में सत्र 2026-27 के प्रथम दिवस मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देशों के अनुपालन में ‘स्कूल चलो अभियान’ का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मा. विधायक श्री पुरषोत्तम खंडेलवाल, मा. विधायक डॉ. जी.एस. धर्मेश, मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया। उपस्थित अतिथियों ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है और ‘स्कूल चलो अभियान’ इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

इस दौरान रैली एवं जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से अभिभावकों को अपने बच्चों का नामांकन विद्यालयों में कराने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने बताया कि अभियान के तहत घर-घर जाकर बच्चों का सर्वे किया जाएगा तथा उन्हें विद्यालय में प्रवेश दिलाया जाएगा।

कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के कर्मचारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है और ‘स्कूल चलो अभियान’ इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

इस दौरान रैली एवं जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से अभिभावकों को अपने बच्चों का नामांकन विद्यालयों में कराने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने बताया कि अभियान के तहत घर-घर जाकर बच्चों का सर्वे किया जाएगा तथा उन्हें विद्यालय में प्रवेश दिलाया जाएगा।

कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के कर्मचारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |