Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

रुद्रपुर: कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत


रुद्रपुर। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के कांग्रेस में शामिल होने के बाद वे कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ममता रानी के आवास पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर ममता रानी ने कहा कि ठुकराल के पार्टी में आने से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करने का आह्वान करते हुए कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस एक सशक्त विकल्प के रूप में उभरेगी। उन्होंने यह भी कहा कि अनुभवी नेताओं के जुड़ने से पार्टी का जनाधार जमीनी स्तर पर और मजबूत होगा।

वहीं, राजकुमार ठुकराल ने कहा कि वे कांग्रेस की नीतियों और जनसेवा के संकल्प से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान को अपनी प्राथमिकता बताते हुए कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे सभी को साथ लेकर पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

कार्यक्रम में धर्मपाल सागर, अनुज, बाबू विश्वकर्मा, ललित बिष्ट, चमन, उमा, ज्योति टम्टा, नरेश सागर, रंजीत सागर, माया देवी, आनंद शर्मा, देवेन्द्र कुमार, महेश उपाध्याय, सुदीप ठाकुर, बंटी मक्कड़ सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |