Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

चेन्नई सुपर किंग्स से जीती पंजाब किंग्स, लेकिन श्रेयस अय्यर समेत सभी खिलाड़ियों को मिली ये सजा


IPL 2026 के 7वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराया. हालांकि धीमी ओवर-रेट के चलते कप्तान श्रेयस अय्यर और इम्पैक्ट प्लेयर समेत प्लेइंग 11 में शामिल प्लेयर्स पर जुर्माना लगा. संस्करण के पहले मैच में भी PBKS ने ये गलती की थी. बता दें कि पहले ये नियम था कि तीन बार ऐसी गलती होने पर कप्तान पर एक मैच का बैन लगता था, जो अब बदल गया है.

आईपीएल द्वारा जारी स्टेटमेंट में बताया गया, "पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना लगाया गया है, क्योंकि उनकी टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ IPL 2026 के 7वें मैच के दौरान धीमी ओवर-रेट बनाए रखी. IPL की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत, जो न्यूनतम ओवर-रेट से जुड़े अपराधों से संबंधित है, यह उनकी टीम का इस संस्करण का दूसरा अपराध है, इस वजह से अय्यर पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया. प्लेइंग 11 के अन्य सदस्यों (इम्पैक्ट प्लेयर भी) पर या तो 6 लाख रुपये या उनकी संबंधित मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाएगा. इन दोनों में से जो भी राशि कम होगी, वही लागू होगी."

पहले ये नियम था कि अगर कोई टीम धीमी ओवर-रेट की गलती एक संस्करण में तीसरी बार करती है तो कप्तान पर एक मैच का बैन लग जाएगा. हालांकि श्रेयस अय्यर के लिए राहत की बात है कि अब ये नियम खत्म हो चुका है, अब बस फील्ड पर कुछ प्रतिबंध लगाए जाएंगे.

मैच की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 209 रन बनाए थे. आयुष म्हात्रे ने 73 रनों की शानदार पारी खेली, शिवम दुबे ने 45 रन बनाए. पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने 50 रनों की शानदार पारी खेली, प्रभसिमरन सिंह ने 43 रन बनाए, लेकिन महत्वपूर्ण पारी प्रियांश आर्य की रही. उन्होंने 11 गेंदों में 39 रन बनाकर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई, जिसके लिए उन्हें मैच का सर्वश्रेष्ठ प्लेयर चुना गया.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |