अमेठीः विद्यालयो मे बच्चों को मिल रही है निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें
April 06, 2026
अमेठी। कन्या प्राथमिक विद्यालय कटर राजा हिम्मत सिंह सहित जनपद के सभी ब्लॉकों के विद्यालयों में मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार बच्चों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें वितरित की जा रही हैं। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से पूजा ने बताया कि प्रत्येक विद्यालय में सभी छात्र-छात्राओं को किताबें उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे नए शैक्षणिक सत्र में पढ़ाई सुचारू रूप से संचालित हो सके। उन्होंने बताया कि सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी बच्चा पुस्तक के अभाव में पढ़ाई से वंचित न रहे। विभाग द्वारा सभी विद्यालयों में समय से पुस्तकें पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है, जिससे अभिभावकों को भी राहत मिलेगी और शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी विद्यालयों में बच्चों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराई जा रही हैं। सरकार का स्पष्ट आदेश है कि प्रत्येक छात्र-छात्रा को सभी आवश्यक किताबें समय पर मिलें, ताकि उनकी पढ़ाई सुचारू रूप से चल सके और शिक्षा का स्तर बेहतर हो। बेसिक शिक्षा विभाग के अनुसार सभी ब्लॉकों के विद्यालयों में किताबों का वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है।
