मुसाफिरखाना: अभिभावक संगोष्ठी का हुआ आयोजन
April 06, 2026
मुसाफिरखाना/अमेठी।संत बैताली साहब कॉन्वेंट स्कूल में शैक्षिक सत्र 2025दृ26 के एनुअल रिजल्ट सेलीब्रेशन एवं अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बच्चों की सफलता, अभिभावकों की सहभागिता और शिक्षकों के समर्पण का सुंदर संगम देखने को मिला। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य अंकित कुमार ने की। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति की सराहना करते हुए अभिभावकों से निरंतर सहयोग की अपील की।विद्यालय के प्रबंधक श्याम नारायण यादव ने अपने प्रेरणादायक वक्तव्य में कहा कि शिक्षा केवल परीक्षा परिणाम तक सीमित नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण और संस्कारों का आधार है।कार्यक्रम का संचालन राजेश यादव द्वारा किया गया, जिन्होंने पूरे आयोजन को अनुशासित और रोचक बनाए रखा।
