शैलेन्द्र प्रताप सिंह
अमेठी। प्रकाश गैस एजेंसी पर हुई कार्रवाई के बाद उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था शुरू कर दी है। शहर के ककवा रोड स्थित देव मैरिज लॉन में अस्थायी वितरण केंद्र बनाकर गैस उपलब्ध कराई जा रही है। पूर्ति निरीक्षक शुभम ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं को नई डीएसई जारी हुई है, वे निर्धारित स्थान पर पहुंचकर गैस प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने उपभोक्ताओं से आवश्यक दस्तावेज साथ लाने की अपील की है।हालांकि, अस्थायी व्यवस्था के बीच उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है। ककवा रोड स्थित केंद्र पर गैस लेने के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। तेज धूप में लोग घंटों अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए, जिससे बुजुर्ग, महिलाएं और अन्य उपभोक्ता खासे परेशान दिखे।उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस लेने और पर्ची कटवाने में काफी समय लग रहा है। उन्होंने प्रशासन से व्यवस्था को और बेहतर बनाने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके और वितरण प्रक्रिया सुचारु रूप से चल सके।जनपद में हुई कार्रवाई के दौरान अमेठी प्रशासन का पूरा सहयोग देखने को मिला। मौके पर पूर्ति निरीक्षक अरुण पाण्डेय, शुभम चैधरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे और व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रशासन की मौजूदगी में उपभोक्ताओं को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं तथा व्यवस्था को नियंत्रित रखते हुए वितरण प्रक्रिया को व्यवस्थित रहे।
